लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रकाश पर्व दीपावली बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।नगर में जगह जगह मां लक्ष्मी व गणेश जी की प्रतिमा स्थापित किया गया था।नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश पर्व पर लोग अपने घरों को झालर व दीप जला कर सजाए थे। वहीं देर रात्रि तक हो रही आतिशबाजी से पूरा नगर दहल जा रहा था। सोमवार को रात्रि में मां लक्ष्मी व गणेश जी की प्रतिमा को वाहनों पर आकर्षक ढंग से सजा कर डीजे की धून पर नाचते गाते विसर्जन हेतु ले जाया गया। डीजे की ध्वनि व धमक पर कोई नियंत्रण न होने से पूरा नगर दहल रहा था जहाँ पर डीजे वाले दूसरे डीजे वाले को देखते थे वहां पर धमक व ध्वनि को अत्यधिक तेज कर तेज आवाज निकालने की प्रतियोगिता करने लगते थे।जिन्हें मना करने के लिए कोई प्रशासनिक व्यवस्था नहीं दिख रही थी।धमक व ध्वनि से मरीजों, बूढ़ो व बच्चों के साथ साथ जानवरों का भी बुरा हाल था जिनकी सुनने वाला कोई नहीं था।हर पर्व में डीजे की धमक व ध्वनि से अब लोगों को पर्व भारी पड़ने लगें है।आम लोग अब डीजे की धमक व ध्वनि से ऊब चुके है।विवाद के कारण कोई विरोध नहीं कर रहा है लोग प्रशासनिक सक्रियता के इंतजार में किसी तरह समय काटने को मजबूर हो रहे है।प्रशासनिक सक्रियता के लिए उच्चाधिकारियों का ध्यान अपेक्षित है।
