मुबारकपुर आज़मगढ़: मुबारकपुर गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में सोमवार को ‘जश्न-ए-इकबाल’ कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी हसमतुल्लाह ने की, संचालन मास्टर अली रेहान तोराबी ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ताहिर प्रोफेसर, शिब्ली कॉलेज, आज़मगढ़ ने शिरकत की। अपने संबोधन में डॉ. ताहिर ने कहा कि अल्लामा इकबाल सिर्फ एक शायर नहीं, बल्कि एक ऐसे दूरदर्शी विचार थे जिन्होंने पूरी पीढ़ी को आत्मसम्मान और खुदी का संदेश दिया. उनकी शायरी इंसान को अपने अस्तित्व और मक़सद को समझने की प्रेरणा देती है। पूर्व अध्यक्ष कालेज के बानी डॉ. शमीम अहमद ने भी अल्लामा इकबाल के विचारों और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अल्लामा इकबाल की शायरी ने नई सोच और आत्मविश्वास को जन्म दिया।इस अवसर पर जमाल अशरफ, मौलाना इनामुर्रहमान,डा. नसीम अहमद,डा. जावेद कमर, डा. मरगूब, मास्टर शाहिद कलीम, सुलेमान अंसारी सभासद,मोइनुद्दीन, अनवारूल हक, फैज़ान हैदर, अहमद हुसैन सहित कॉलेज की शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं।
