फूलपुर आजमगढ़ आगामी दीपावली लक्ष्मी पूजा,धनतेरस,और छठ पूजा त्योहार पर शांति व्यवस्था कायम रखने और पडाल आयोजकों की समस्याओं की जानकारी लेने के लिए फूलपुर कोतवाली में सीओ भूपेश पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक हुई।इस दौरान दीपावली शांतिपूर्ण व सौहार्द के माहौल में मनाए जाने की अपील की।सीओ भूपेश पाण्डेय ने खासतौर से सराफा बंधुओं से अपील किया कि यदि विक्रय के दौरान अत्यधिक धनराशि प्राप्त होती है तो पुलिस को सूचना दे उन्हें सुरक्षा के तहत उनके घर अथवा बैंक तक सुरक्षित पहुंचा दिया जाएगा आतिशबाजी का स्थाई लाइसेंस होना अनिवार्य है अवैध रूप से आतिशबाजी बेचने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि दीपावली सुख शांति का पर्व है।इसे मिलजुल कर मनाने से इसकी खुशी और अधिक हो जाएगी,कोतवाल ने कहा कि कस्बा की दीपावली व लक्ष्मी पूजा काफी धूमधाम की जाती है।इसलिए शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर प्रशासन मुस्तैद है।किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी।उन्होंने कहा कि नई परंपरा के तहत मूर्ति नही रखी जायेगी। जो लोग पूर्व से मूर्ति रखते चले आए है।वही लोग मूर्ति रखेंगे।अतीश बाजी की दुकान जहाँ पूर्व में चिह्नित स्थान पर लगाई जाती थी वही पर पटाखा की दुकान लगाए। दुकानों पर बालू और पानी पंडाल में पटाखा की दुकानों पर अवश्य रखे।पंडाल में महिलाओ और पुरुषों के अलग अलग रास्ता बनाए साफ सफाई के लिए असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है।कहा कि पडाल में बिजली तारों,मूर्ति स्थापना टेंट आदि निर्माण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है उन्होंने समस्याओं को सुना और उसके निवारण का आश्वासन दिया।डीजे प्रतियोगिता पर कार्यवाही होगी।इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा, अयाज खान, अजय जायसवाल, श्रीराम गिरी आदि लोग मौजूद थे।
