फरिहा आजमगढ़ । निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दशहरा के पावन पर्व के अवसर पर दशमी के दिन लगने वाला ऐतिहासिक फरिहा का मेला आज मंगलवार को भव्य रूप ले लिया है । बताते चले की फरिहा चौक से चारों रोड पर लगभग 4 किलोमीटर के दायरे में लगने वाला फरिहा का ऐतिहासिक मेला आज मंगलवार को दशमी के दिन अंतिम रूप ले चुका है पूरे मेले परिसर में पांच पंडाल जिसमें श्री दुर्गा पूजा समिति ,बाल दल, बजरंग दल, मां भवानी सेवा समिति, मां पार्वती संगठन सेवा समिति के द्वारा आयोजित किया गया है पूरे मेले परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है ऐसा लग रहा है जैसे की मां भवानी साक्षात रूप में प्रकट हुई हैं मेले की शोभा बढ़ाने के लिए मिठाई, फल, खेल खिलौने ,झूले इत्यादि और रौनक बढ़ा रहे हैं श्री दुर्गा पूजा समिति की तरफ से देर रात्रि शानदार बिरहे का आयोजन भी किया गया है जिसमें मुख्य रूप से अपनी गाय की का परिचय धर्मेंद्र सोलंकी देवरिया और वरिष्ठ बिरहा गायक काशीनाथ गाजीपुर के बीच अपनी बिरहा गायकी का प्रस्तुति कर शानदार मुकाबला होगा वही पार्वती सेवा संगठन समिति की तरफ से राम रावण युद्ध का मंचन भी किया जाएगा सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद राकेश कुमार सिंह से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि थाना गंभीरपुर थाना जहानगंज थाना मुबारकपुर में फोर्स और पीएसी के जवान स्थिति को संभालेंगे ताकि किसी भी प्रकार की मेले में दर्शनार्थियों के लिए और सुविधा न हो ।
