माहुल(आजमगढ़)! अहरौला पुलिस खास तौर से एसओ द्वारा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आयोजको और डीजे संचलको पर लाठी चलाई गयी। अपनी कमियाँ छुपाने के लिए भक्तों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। माहुल में 55 साल से अधिक समय से ऐतिहासिक मेला, दुर्गा पूजा और विसर्जन होता चला आ रहा है। मैं पूजा समिति का अध्यक्ष हूं, कभी भी अहरौला एसओ द्वारा आयोजन के संबंध में न मुझसे बात की गयी और न ही किसी भी समिति के अध्यक्ष से ही उन्होंने बात की है। यह सब सनातन में आदि काल से चला आ रहा है। क्या माहुल में पहली बार डीजे बजा है, क्या पहली बार विसर्जन यात्रा निकली है। कुछ लोगों द्वारा मेरी सफलता पच नहीं रही है। अहरौला एसओ द्वारा उन्हीं से पैसा लेकर मेरे लोगों के खिलाफ इस तरह की कार्रवायी की जा रही है। उन्होंने एसएसपी से एसओ अहरौला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सुजीत जायसवाल आशु, जिलाध्यक्ष लालगंज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा बीजेपी!
