लालगंज (आजमगढ़ ) स्थानीय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पर संकुल आजमगढ़ का विज्ञान, गणित मेला एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी आस्था जयसवाल थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा अत्यंत सरस और मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। विद्यालय की छात्राओं ने मुख्य अतिथि पर पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।आजमगढ़ और मऊ जिला को मिलाकर आजमगढ़ संकुल बना है। जिसमें विद्या भारती से सम्बद्ध इंटरमीडिएट स्तर के आठ विद्यालय संचालित होते हैं। अपने उद्घाटन भाषण में मुख्य अतिथि आस्था जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक छात्र और छात्रा को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और अपने लक्ष्य के अनुरूप ही सकारात्मक प्रयास भी करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के बारे में अच्छी कल्पनाएं करने का अधिकार है। हम हमारे सपनों कैसे साकार करें ,इस विषय पर भी हमें गंभीरता से विचार करना चाहिए । छात्राओं को प्रारंभिक जीवन में माता-पिता की छत्रछाया मिलती है। बाद में जब वह पढ़ने के लिए घर से बाहर निकलती हैं तो उन्हें अपने वातावरण के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्हें डरना नहीं चाहिए और परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। परीक्षा के में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करनी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्या भारती के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिव्यांशु शुक्ला, संभाग निरीक्षक कन्हैया लाल चौबे, पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह, आर एस एस के विभाग प्रमुख उमाशंकर मिश्र, दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह तथा पत्रकारों को अंग वस्त्रम् तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सरस्वती विद्या मंदिर में इंटर कॉलेज लालगंज आजमगढ़ की छात्रा जिज्ञासा राय ने वैदिक गणित के बाल वर्ग पत्र वाचन में,आयुषी सेठ ने वैदिक गणित के किशोर वर्ग में , अमृता कश्यप ने वैदिक गणित प्रयोग में तथा अर्पित यादव ने वैदिक गणित प्रयोग के किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वैदिक गणित बाल वर्ग के प्रश्न मंच में वीरेन किर्दप, कार्तिकेय राय,शिवांश सिंह संयुक्त रूप से प्रथम घोषित किए गए। वैदिक गणित के किशोर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज की ही छात्रा आराध्या सोनकर, प्रिया यादव, अर्पिता यादव प्रथम घोषित की गई। सरस्वती विद्या मंदिर फुलवरिया के छात्र मयंक पांडेय, आस्था अग्रहरि, अजीत यादव ने विज्ञान प्रश्न मंच में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर नगर पालिका आजमगढ़ के कमल पांडेय, प्रभात शर्मा, अंश बरनवाल ने विज्ञान के प्रश्न मंच कार्यक्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य अर्पणा सिंह ने विज्ञान मेले ,गणित प्रश्न मंच, और संस्कृति प्रश्न मंच में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया किया। प्रधानाचार्य अनुराधा भारती ने छात्रों के कार्यों का मूल्यांकन किया।इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा,आर एस एस के विभाग प्रमुख उमाशंकर मिश्र, दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, विद्यालय के प्रबंधक राकेश गुप्त,अतुल बरनवाल, सुधीर कुमार बरनवाल ,कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ,डॉक्टर विजय बहादुर सिंह, संजय कुमार पाठक शेषमणि मिश्रा, अवधेश तिवारी दिनेश यादव दिनेश यादव, शरद दीक्षित, सुनील सिंह, अंजू मौर्य ,राम नरेश यादव, अनामिका सिंह, आनंद कुमार, वीरेंद्र यादव, छोटेलाल, अनुराग श्रीवास्तव आदि लोग विशेष रूप से प्रसिद्ध रहे।
