फरिहा आजमगढ़ । आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में शुक्रवार की देर रात गोवंश काटकर मांस बेचने की सूचना पर फरिहा पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखा लगभग एक कुंटल के आसपास गो मांस बरामद किया मौके से चपड़ लकड़ी ठीहा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और प्लास्टिक की थैलियां सहित अन्य सामान बरामद किया पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ गो वध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है । शुक्रवार की देर शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार राय हमारा पुलिस कर्मियों के साथ फरिया पुलिस बूथ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान सूचना मिली कि फरिहा निवासी जाहिद पुत्र मोइनुद्दीन के मकान में गोवंश काटकर मांस बेचा जा रहा है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस का दावा है कि मकान के अंदर मौजूद लोग छत के रास्ते अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया टीम ने मकान के आंगन से तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखा मांस बरामद किया इसके अलावा इससे संबंधित अन्य सामान भी बरामद किया स्थानीय लोगों ने बताया कि दूध देने वाली गाय को लाकर आरोपियों ने मांस बेचने के लिए काटा था वहीं अन्य लोगों का कहना है कि फरिहा में यह कोई नई बात नहीं है आए दिन कहीं ना कहीं ऐसी घटनाएं होती रहती हैं प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही है सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाएगा ।
