माहुल(आजमगढ़)! अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी करने की शर्त पर अनैतिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में लग गई है। युवती द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में यह कहा गया है कि 14 माह पूर्व माहुल कस्बे का एक युवक उसके संपर्क में आया और दोनों में प्रेम बढ़ता चला गया। उसी बीच उक्त युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार अनैतिक संबंध स्थापित किया। युवती ने शिकायती पत्र में यह भी कहा कि इस बात की जानकारी जब उसके परिवार को हुई तो लोक लाज की डर और प्रगाढ़ प्रेम को देखकर परिवार के लोग युवक के घर गए तो उसके घर वालो ने उन लोगों को वहां से चले जाने को कहा और युवक को घर से कही अन्यत्र भेज दिया। और उल्टा परिवार पर ही गलत आरोप लगा दिया।शिकायती पत्र में युवती ने उक्त युवक और उसके परिवार के दो लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला राम किशोर शर्मा का कहना है युवती ने शिकायती पत्र दिया है आरोपों की सत्यता की जांच पुलिस कर रही जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही होगी।
