चोरी की मोटरसाइकिल CT-100 बरामद अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार
आजमगढ़ मुबारकपुर थाना पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब बनकट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर शातिर चोर को धर दबोचा। 13 सितंबर को बनकट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह अपनी टीम उ0नि0 नारायण यादव, का0 कन्हैया कुमार, का0 विजय गौड़ व का0 संतोष गौड़ के साथ बिजरवा सर्विस लेन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि चोरी के माल के साथ एक बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल CT-100 से आजमगढ़ की ओर जाने वाला है। सूचना पर चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर बाइक सवार को पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अभिषेक यादव पुत्र महेन्द्र यादव (24 वर्ष), निवासी खोजापुर माधोपट्टी, थाना कंधरापुर के रूप में हुई। उसके पास से चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह की टीम ने एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल CT-100 (UP 50 L 2081), चोरी के जेवरात (नाक की कील ), 04 साड़ियां व 1100 रुपये नकद बरामद किया।चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने बताया कि दिनांक 10 .सितंबर को थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0 330/26 धारा 305, 331(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वादी ने बताया था कि 10सितंबर को चोरो द्वारा उसके घर में घुसकर बक्सा चोरी कर लिए जिसमे जेवरात व साड़ीया थी चोरो द्वारा जेवरात व सड़िया चोरी कर बक्से को पास के मंदिर के पीछे फेक दिया था । इसी मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह साथी अंकित पुत्र सुरेन्द्र (निवासी लेडुआ, तहबरपुर) के साथ दिन में रेकी करता था और रात में चोरी को अंजाम देता था।चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया है।
