फूलपुर थाना क्षेत्र से 27 अगस्त की सुबह निकली थी किशोरी, अब तक नहीं लौटी घर
आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार दीक्षा पुत्री शीतल 27 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9 बजे ग्राम जगदीशपुर स्थित अपने अस्थायी डेरे से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। लापता किशोरी का नाम दीक्षा बताया गया है। उसकी उम्र करीब 14 वर्ष, रंग सांवला और कद लगभग 3.5 फीट है। वह घटना के समय काला हाफ स्वेटर व हाफ टी-शर्ट पहने हुए थी। मूल पता ग्राम परहगुवा, थाना बादरी, जिला सागर (मध्य प्रदेश) बताया गया है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को किशोरी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस अथवा परिजनों को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की मदद से किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने में सहयोग मिल सकेगा। पुलिस संपर्क: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, क्षेत्राधिकारी फूलपुर तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फूलपुर के नंबर लापता सूचना पत्र में दिए गए हैं। नंबर है प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फूलपुर 9454402921
