माहुल(आजमगढ़)स्थानीय नगर के सोमवारी बाजार स्थित ताल की जमीन की रविवार को उच्च न्यायालय प्रयागराज के निर्देश पर फूलपुर तहसील प्रशासन ने मापी कराई जिसमें 11 लोगों का अवैध कब्जा पाया गया। नगर पंचायत माहुल के सोमवारी बाजार जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ गाटा संख्या 1089 राजस्व अभिलेखों में ताल और झलकाते की भूमि है।उच्च न्यायालय प्रयागराज में माहुल कस्बे के पठान मोहल्ला निवासी नैयर खान द्वारा याचिका दाखिल की गई।जिसमे पारित आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी फूलपुर ने उक्त सरकारी भूमि की मापी हेतु राजस्व टीम गठित किया।रविवार को तहसीलदार न्यायिक शौकत अली की अगुआई में राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव और देवेंद्र राम और लेखपाल सौरभ राय,सोनू गिरी,वीरेंद्र कुमार व कृष्ण चंद यादव ने उक्त ताल की भूमि की मापी किया।मापी के दौरान राजस्व टीम ने भूमि पर हुए अवैध कब्जे को चिन्हित किया।मापी के दौरान मोहल्ले में हलचल रही। इस मौके पर शासन से नामित सभासद सुजीत जायसवाल आंसू,प्रहलाद गौतम,खोजमन यादव, सोनू यादव, ओम प्रकाश बिंद आदि रहे। राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव का कहना था कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर ताल की भूमि की मापी की जा रही।जिसकी विस्तृत रिपोर्ट न्यायालय को 24 घंटे के अंदर प्रेषित कर दी जाएगी।
