छलालगंज (आजमगढ़ )देवगांव पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से आभूषण झपटने वाले शातिर अन्तर्जनपदीय अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। वहीं लूटे गए आभूषण खरीदने वाले एक सुनार को भी पुलिस ने दबोचा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 17/18 अगस्त की रात्रि थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में देवगांव पुलिस टीम रात्रि गश्त व चेकिंग कर रही थी। सूचना पर नसीरपुर पुलिया के पास घेराबंदी की गई तो अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शमीम उर्फ सूरज उर्फ मुमताज उर्फ बब्लू यादव उर्फ समीर अंसारी पुत्र स्व0 मो0 शरीफ, निवासी डीएलडब्ल्यू जलालीपट्टी, थाना मंडुवाडीह, कमिश्नरेट वाराणसी, हाल पता ग्राम निधौरा, थाना बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई। घायल को उपचार हेतु 100 शैय्या संयुक्त अस्पताल लालगंज भेजा गया।पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त ने 03-04 दिन पूर्व लालगंज तहसील के सामने वादी अमित प्रताप सिंह की माता को उनके पुत्र को नौकरी दिलाने का झांसा देकर केराकत ले जाकर कान के टप्स व सहारा झपट लिया था। इस संबंध में मु0अ0सं0 293/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत था।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस, लूटी गई 01 जोड़ी सहारा, मोटरसाइकिल नं0 PB10CK5791 व ₹850 नकद बरामद किया। आभूषण खरीदने के आरोप में दिनेश वर्मा पुत्र रामअवतार वर्मा, निवासी वार्ड नं0 12, थाना सैदपुर, गाजीपुर को भी गिरफ्तार कर उसके पास से 01 जोड़ी टप्स बरामद किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध आजमगढ़, वाराणसी व चंदौली में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के संबंध में थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 294/2026 धारा 109(1), 351(3) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। मुठभेड़ मे थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उ0नि0 रवीन्द्र नाथ पाण्डेय, उ0नि0 विनय कुमार सिंह, उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, हे0का0 जितेन्द्र सिंह, हे0का0 संजय कुमार दूबे, का0 कृष्ण कुमार सिंह, का0 आनन्द कुमार, का0 सूर्यकान्त, रि0का0 देवेश कुमार गुप्ता, रि0का0 कमरान अंसारी, का0 सुमन प्रभात राय, रि0का0 संदीप कुमार सिंह, रि0का0 तेजस शुक्ला, रि0का0 अमित तिवारी व हो0गा0 प्रमांशु राय शामिल थे।
