लालगंज (आजमगढ़ ) स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पर संस्कृति महोत्सव अभियान का प्रधानाचार्य भानु प्रताप पांडेय की अध्यक्षता में शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके तथा दीप प्रज्ज्वलित करके किया । प्रधानाचार्य भानु प्रताप पांडेय ने बताया कि यह संस्कृति महोत्सव महा अभियान 16 अगस्त से प्रारंभ होकर 2 सितंबर तक चलेगा। जिसमें घर-घर संपर्क करने की योजना है। घर-घर संपर्क करके लोगों को भारतीय संस्कृति की गौरवमयी परम्पराओं से लोगों को परिचित कराया जाएगा। इस अभियान में घर-घर संपर्क में हम भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं से संबंधित साहित्य भी लोगों को देंगे ताकि उसे पढ़ कर लोग भारतीय संस्कृति से परिचित हो सकें। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति बहुत ही गौरवशाली है। इस धरती पर अनेक महान पुरुष पैदा हुए हैं। जिन्होंने लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने की सलाह दी है ।उनके द्वारा बताए गए मार्गो को पर चलकर लोग अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर विजय बहादुर सिंह ,आर एस एस के विभाग व्यवस्था प्रमुख उमाशंकर मिश्र, भाजपा के पूर्व विभाग संगठन मंत्री सुग्रीव, प्रबंधक राकेश गुप्त, शेष मणि मिश्र, राजेंद्र , शिव सागर बरनवाल, अर्चना गुप्ता, मनोरमा कन्नौजिया, अंजू मौर्य,संजय गुप्त आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
