लालगंज (आजमगढ़ ) स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 103 शिकायत पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें से19 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर के शेष शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु भेज दिया गया। जिलाधिकारी से शारदा सहायक खंड 23 टीकरगढ़ रजवाहा मे पानी न आने पर सुबाष यादव चकिया भगवानपुर व बहादुरपुर से सिकरौरा माइनर मे पानी न आने पर राजेश सिंह सिकरौरा व भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व मे किसानों ने टिकरगढ़ राजवाहा मे जून, जुलाई व अगस्त माह मे पानी न आने की शिकायत किया ।दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह
के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर क्षेत्राधिकारी कार्यालय व पुलिस चौकी तथा अधिवक्ता संघ भवन के सामने की जर्जर गड्ढेदार सड़क की शिकायत करते हुए थाने से बी एन एस एस की धारा 170 का चालान उपजिलाधिकारी न्यायालय में शाम 6 बजे के बाद भेजनें की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार से किया साथ ही अधिवक्ताओ ने तहसील में काफी दिनों से जमा हुए मलबे को हटवाने के लिए कहा जिस पर
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को मलवा हटवाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।सिकरौरा गांव निवासी प्रशांत शुक्ला ने आरोप लगाया कि बैनामे की रजिस्ट्री में 8 लाख रुपया बकाया होने तथा बिक्रेता प्रशांत शुक्ला द्वारा बैनामे के 11 दिन के बाद ही आपत्ति भी लगाई गई थीं लेकिन उसके बाद भी क्रेता राजेंद्र तिवारी व रविंद्र तिवारी पुत्रगण काशीनाथ द्वारा दाखिल ख़ारिज करा लिया गया । जिसके विरुद्ध तजबीजसानी चल रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्यवाही करने के लिये कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तहसीलदार से इस मामले मे बिस्तार से जानकारी ली गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से नारी शक्ति प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, क्षेत्राधिकारी भूपेश पाण्डेय सहित जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
