फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कस्बा निवासी अंजुमन मासूमिया के अध्यक्ष तथा रामलीला कमेटी के पूर्व सदस्य गुलाम अब्बास का शुक्रवार को सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया वे 70 वर्ष के थे।वे काफी दिनो से अस्वस्थ्य चल रहे थे। फूलपुर देहात स्थित करबला स्थान में सुपुर्द – ए – खाक कर दिया गया।उनके नमाज जनाजा में लोगो की भीड़ उमड़ी थी।उन्होंने अध्यक्ष पद पर रहकर आजीवन कौम की खिदमत किए।कस्बा स्थिति शिया मोहल्ला में साहित्यकार बुद्धिजीवी,नेता,पत्रकार हर खासोआम उनकी अंतिम विदाई के लिए पहुंचा।इस दौरान सबकी आंखें नम हो गई।शुक्रवार को लखनऊ में गुलाम अब्बास के इंतकाल की खबर लोगों को मिली तो उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।उनसे जुड़ी हर शख्सियत घर पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।लखनऊ से उनका जनाजा उनके आवास फूलपुर में लाया गया।यहां जनाजे की नमाज मौलाना आरजू ने पढ़ाई।इसके बाद जनाजा मुंडियार रोड होते हुए करबला पहुंचा।जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से गुलाम अब्बास को अंतिम विदाई दी।उनके भाई गुलाम हसनैन एडवोकेट ने बताया कि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष स्व,कौलेश्वर राम के कार्यकाल में गुलाम अब्बास रामलीला कमेटी के सदस्य रहे।वे सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक थे।उन्होंने हमेशा कौम की खिदमत किया।
