माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में इन दिनों सरकारी शराब की दुकानें सूर्य निकलने के पहले ही खुल रही। ठेका संचालक सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से ज्यादा मूल्य में शराब बेच रहे और सब कुछ जानने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी मौन साधे हुए है। सरकार द्वारा मदिरा की दुकानों को खोले जाने के लिए सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इन दिनों क्षेत्र की फुलवरिया बाजार हो या फिर माहुल,निजामपुर हो या राजारामनग़र। इन बाजारों में स्थापित देशी और विदेशी मदिरा की दुकानें सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा को दरकिनार करते हुए सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक दुकानें खोल रहे और 75 रूपये में बिकने वाले देशी शराब के पाउच को 90 से 100 रूपये में धड़ल्ले से बेच रहे। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक संदीप त्रिपाठी का कहना है निर्धारित समय सीमा के पहले और अधिक मूल्य पर शराब बेचना आबकारी नियमों के विरुद्ध है। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर कठोर कार्यवाही होगी।।
