फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव में रविवार को करीब साढ़े पांच बजे शाम पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से सुजीत यादव 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन उन्हें ट्रामा सेंटर में ले गए जहां गंभीर हालत देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक का भाई चंद्रजीत यादव बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सुजीत कुमार यादव कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव निवासी फूलपुर नगर पंचायत कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत है,घटना के अपने घर से करते साय अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से सड़क पर गिर गए इस घटना में उनके सिर काफी चोटे आई,तत्काल उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उनकी मौत हो गई।अस्पताल में परिजन भी पहुंचे थे।सुजीत के एक लड़का और एक लड़की है। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।विधिक कार्यवाही की जा रही है।
