लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील के नायब तहसीलदार पद पर कनक सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। गाजीपुर जनपद निवासी कनक सिंह की नायब तहसीलदार में बारहवीं रैंक थी।उनकी पहली पोस्टिंग लालगंज में नायब तहसीलदार के पद पर हुई है। मंगलवार को एक भेंट में उन्होंने बताया कि मेरा प्रयास रहेगा कि लालगंज तहसील में प्रत्येक नागरिक को सरल, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन उपलब्ध हो।शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण, जनता को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय तथा जनशिकायतों का प्रभावी समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।सुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को मजबूत बनाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
