लालगंज (आजमगढ़)लालगंज को रेल से जोड़ो, ना रुकेंगे ना झुकेंगे आदि नारों को लगाते हुए लालगंज रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले लोग सोमवार को तहसील परिसर का चक्रमण करते हुए उप जिलाधिकारी राजकुमार बैठा को ज्ञापन सौंपने उनके कार्यालय पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन को प्रधानमंत्री तक भेजनें का आश्वासन दिया। ज्ञापन में लालगंज को एन एच 28 के समानांतर रेल सेवा देने, रेलवे की पटरी स्टेशन व्यवस्था, एन एच 28 आजमगढ़ से रानी की सराय मोहम्मदपुर,बिंद्रा बाजार,गोसाई की बाजार,लालगंज देवगांव,डोभी होते हुए वाराणसी क़ो जोड़े जाने की मांग की गई। लालगंज बाजार बड़ी होने व बड़े-बड़े व्यापारी जो दूर-दूर से सामानो क़ो मंगाते है ।इसी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी ने इसे जिला घोषित कर रखा है । लालगंज को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए यहां के पहले सांसद स्वर्गीय कालिका प्रसाद सिंह जो सन 52 व 57 में यहां के सांसद थे उन्होंने यह सवाल संसद में पहली बार उठाया था तब से लालगंज के लगभग सभी सांसदों नीलम सोनकर, डॉक्टर बलिराम, संगीता आजाद और वर्तमान सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने भी संसद में सवाल उठाया है । साथ ही आजमगढ़ लालगंज के सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर लालगंज में रेलवे लाइन बनाए जाने की मांग को पूर्ण करने के लिए लालगंज रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति बनाई गई है । इसके संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सोमवार को काफी संख्या में लोग तहसील परिसर में उपस्थित हुए थे।इस अवसर पर अमरनाथ सिंह, रामनयन सिंह, अमरजीत सिंह, पंकज मिश्रा, संतोष तिवारी, राम सेवक यादव, संतोष राय,सुधीर श्रीवास्तव, सूर्यमणि यादव, अवधेश सेठ, विवेक शर्मा, बृजेंद्र पांडे, अनुज यादव, संजय शुक्ला, आलोक तिवारी, गोलू सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
