फूलपुर आजमगढ़ विभिन्न संगठनों द्वारा कस्बा में मंगलवार को भारत रत्न डाक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।कई संगठनों के लोगों ने संयुक्त रूप से जुलूस निकालकर लोगों को बाबा साहब के जीवन संघर्ष को बताया।जुलूस जगदीशपुर पुल से प्रारंभ होकर सिनेमा रोड, रोडवेज, स्टेट बैंक, पशु अस्पताल, ब्लाक,रेलवे स्टेशन, पोस्ट आफिस, तहसील, कोतवाली होते हुए ताहिर हॉस्पिटल के पास पहुंचा।इस दौरान युवक और युवतियां डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे।बग्घी पर निकला जुलूस लोगों के उत्सुकता का केंद्र बना रहा।जुलूस में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक थी।युवा मन डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे।डाक्टर बीआर सुमन ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को किसी एक जाति के बंधन में नहीं बांधा जा सकता वह एक सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि महापुरुष थे।सुरेन्द्र बहादुर यादव ने कहा कि गरीबों के उत्थान में डॉक्टर आंबेडकर का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है।सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ किरन पाल सिंह एवं कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।
