लालगंज(आज़मगढ़)स्थानीय नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी ।इस अवसर पर रामजानकी मैदान से एक बड़ा जुलूस निकाला गया ।पूरा नगर जय भीम ,बाबा साहब अमर रहे के नारे व डीजे की धमक से गूंज उठा ।आसपास के गावों से उत्साहित दलित युवक व युवतियों ने गांव में अम्बेडकर जयंती मना कर वाहनों पर अम्बेडकर की फोटो रख कर जुलूस निकाल कर नगर के रामजानकी मैदान में इकटठा हुए वही से एक बड़ा जुलूस दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ निकाल कर दर्जनों डीजे पर डांस करते हुए जय भीम का नारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया ।जुलूस में चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव, अशोक कुमार ,अजय कुमार ,रामबचन, देवजी आनन्द,अशोक कुमार ,विजय कुमार ,पांचू यादव, हरिश्चंद,सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक देवगांव, चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ-साथ चल रहे थे ।
