फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मेजवां गांव स्थित सरकारी नाली की भूमि पर अवैध कब्जा कर वहाँ आवासीय मकान बना लिया गया है।जिसकी रिपोर्ट न्यायिक तहसीलदार के न्यायालय में की गई है थी। तहसीलदार द्वारा 19/7/2025 को अवैध अध्यासी शमसाद के खिलाफ बेदखली का आदेश पारित किया है।शमसाद वर्तमान समय में मुंबई रहते है।लेखपाल सोनू गिरी द्वारा मेजवा गांव में कब्जा हटवाने और नाली का सीमांकन करने के लिए दो अप्रैल को पहुंचे तो कब्जाधारी के भाई दिलशाद,इरशाद, खुर्शीद आदि ने सरकारी कार्य में बाधा डाला और कब्जा हटाने से इनकार कर दिया।इस संदर्भ में लेखपाल सोनू गिरि ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा एक व्यक्ति के खिलाफ सरकारी नाली पर अवैध कब्जा करने के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर सरकारी नाली पर अवैध कब्जा किए जाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
