लालगंज (आजमगढ़)स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के नईकोट ऊर्फ नोनीपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त एसडीएम हरिराम यादव के पुत्र अनिलेश कुमार यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा मे सहायक समीक्षा अधिकारी मे 7वीं रैंक प्राप्त कर सहायक समीक्षा अधिकारी के रूप मे चयनित हुए हैं वे वर्तमान मे संतकबीर नगर मे लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। उनके चयन से क्षेत्र मे हर्ष व्याप्त है ।उनके चयन पर समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज के अध्यक्ष राजनरायन यादव ने बधाई दी है अपने बधाई संदेश मे राजनरायन यादव ने कहा कि अनिलेश के चयन से गांव गिरांव के बच्चे जो प्रतियोगी परीक्षा ओ की तैयारी कर रहें है उनमे एक नयी ऊर्जा का संचार होगा उन्हे यह एहसास होगा कि कठिन परिश्रम से मंजिल मिल ही जाती है। प्रतियोगितात्मक परीक्षा मे लोग ज्यादा से ज्यादा आवेदन करके अपने भविष्य को उज्वल बना सकते है प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है ऐसा करके अनिलेश कुमार यादव ने सिद्ध कर दिया है बधाई देने वालो मे नईकोट ऊर्फ नोनीपुर के प्रधान प्रतिनिधि विशाल यादव सेक्टर प्रभारी डॉक्टर रामप्यारे यादव सदानंद यादव विनोद यादव आदि ने भी अनिलेश के चयन पर बधाई व शुभकामनाए दी है
