फूलपुर आजमगढ़ आजाद समाज पार्टी (काशीराम)के मंडल प्रभारी अब्दुल्लाह खान और जिला अध्यक्ष धर्मवीर भारती के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण उपखंड को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।साथ ही अन्य मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।अब्दुल्लाह खान ने ज्ञापन में कहा है कि प्रीपेड मीटर के कारण हजारों उपभोक्ता की लाइट कट रही है। विभाग के प्रीपेड मीटर का सर्वर काम नहीं कर रहा है।इसे लोगो के ऊपर जबरन थोपा जा रहा है।जब कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का स्पष्ट निर्देश है कि किसी को जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर न लगाया जाए उन्हीं लोगों का मीटर लगया जाए जो लोग इच्छुक है। धर्मवीर भारती ने कहा कि पुरानी सिक्योरिटी एडजस्ट होने की डिटेल उपभोक्ता को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। बिना किसी आधार के वर्षों पुरानी रिकवरी भेजी जा रही है। इसके लग जाने से किसानों गरीबों का आर्थिक बोझ बढ़ गया है।जारी की जा रही बिलों में काफी त्रुटि है।इसके चलते प्रीपेड मीटर से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में फूलपुर नया पावर स्टेशन से सरायमीर कस्बा की लाइन जोड़ने की कार्य योजना का भी पुरजोर विरोध किया गया।यदि मांगे पूरी नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।इस मौके ओर आजाद समाज पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और स्थानीय उपभोक्ता मौजूद रहे।
