फूलपुर।फूलपुर स्थित ताहिर मेमोरियल ट्रामा सेंटर की तरफ से बुधवार की रात ईद मिलन समारोह में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल दिखी।जिसमें हिंदू-मुस्लिम एक साथ बैठकर विभिन्न प्रकार का पकवान ग्रहण किया।गले लगकर बधाई देकर एकता का संदेश दिया,इस पर आयोजक डाक्टर मोहम्मद फैसल बताया कि इस क्षेत्र में हमेशा ही हिंदू-मुस्लिम एक साथ मिलकर त्योहार मनाते है।यह इलाका एक मिशाल है,जहां शायर कैफ़ी आज़मी,महर्षि दुर्वासा ऋषि का पावन धरती है। प्रबंधक हरिपत यादव ने बताया कि यह क्षेत्र सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है।यहां लोग हमेशा एक दूसरे से मिलजुलकर रहते है।महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की गईं थी।इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
