महराजगंज आजमगढ़ जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एसएसपी डॉ अनिल कुमार ने महराजगंज कोतावाली अंतर्गत देवरांचल क्षेत्र में नवस्थापित पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन किया| इस अवसर पर एस पी ग्रामीण चिराग जैन , पुलिस अधिकारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे|उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने उपस्थित लोगों व चौकी के निर्माण सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवरांचल क्षेत्र में लंबे समय से पुलिस चौकी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है| नई चौकी के शुरू होने से क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण के साथ-साथ आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी| इस नई पुलिस चौकी देवरांचल के 24 गावों को कवर करेगा |उन्होंने चौकी की जिम्मेदारी अवधेश यादव को सौंपी , जो इसके प्रथम चौकी प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे| उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि वे निष्पक्ष और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा जनता के सहयोग से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखेंगे| गौरतलब है कि इस पुलिस चौकी की स्थापना में स्थानीय सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों का विशेष योगदान रहा है| लंबे समय से की जा रही मांग और प्रयासों के बाद यह पहल साकार हो पाई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है| कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद जताई कि नई चौकी के संचालन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत |
