महराजगंज आजमगढ़ के महाराजगंज सभागार में संचारगों से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सहायक विकास अधिकारी मिथिलेश राय ने सभी प्रतिनिधियों ने सफाई कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी।शनिवार को सहायक विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोगों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं मिथिलेश राय ने पंचायत ने सफाई कर्मियों को नालियों में दवा डालने सहित कई आवश्यक निर्देश दिए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। बैठक में गांवों में रोस्टर के अनुसार साफ-सफाई करने, बीमारियों के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान करने और स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। अभियान में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया, ताकि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रख सकें। इसमें हाथ धोना और डेंगू व मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए जमा पानी को हटाना शामिल है। लोगों को जागरूक करने के लिए ‘संचारी रोग मुक्त हो गांव हमारा’ और ‘स्वच्छता अपनाएं बीमारी भगाएं’ जैसे नारों का भी प्रयोग किया जाएगा। बैठक में उपस्थित अश्वनी सिंह, हरेंद्र यादव सहित कई ग्राम सभा के प्रधान और सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
