नौबरार देवारा जदीद किता 1 (नौवा का पूरा) में लगी भीषण आग ने 8 परिवारों की खुशियां और आशियाने जला कर राख हो गया है
आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता 1 में शुक्रवार लगभग 1बजे अज्ञात कारणों से रिहायशी मंडईयों में आग लग गई। इस घटना में पीड़ित परिवार का गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। यह आग फेकू , दिनेश सुरेश हरिकेश इत्यादि की मंडईयों में लगी थी। आग धीरे-धीरे फैल गई और उसने भयंकर रूप ले लिया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक मंडईयों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीण काफी हद तक स्थिति पर नियंत्रण पा चुके थे। इस घटना में कई परिवारों को नुकसान हुआ है और लोग काफी दुखी हैं। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन से प्रभावित परिवारों को मदद मिलने की उम्मीद है।
