माहुल(आजमगढ़)। मां शीतला की प्रतिमा की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के महुल्दे माई डीह स्थान पर पहुंचने पर प्रमुख समाजसेवी संजय मोदनवाल ने जलपान कराया। लगभग चार किलोमीटर के भ्रमण के बाद जब उन्हें मिष्ठान और जल मिला तो उनके शरीर में नई ऊर्जा संचारित हुई और महुल्दे माई के दर्शन और जलपान के बाद शोभायात्रा गंतव्य को निकल गई और लोगो के जयकारों के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।।
