माहुल(आजमगढ़)। नगर पंचायत माहुल के वार्ड नं0 पांच सरदार बल्लभ भाई पटेल नगर में नवनिर्मित मन्दिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले मंगलवार को गाजे बाजे और 101 कन्याओं के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।इस अवसर पर मा शीतला के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। माहुल नगर पंचायत के वार्ड नं0 पांच सरदार बल्लभ भाई पटेल नगर से निकली यह कलश के साथ निकाली गई यह शोभा यात्रा टिकुरिया मैदान तक गई उसके बाद वहां से घूम कर बैजनाथ पोखरे से सोमवारी और शुक्र बाजार होते हुए गौसपुर मोड़ दुर्गा जी मन्दिर तक गई उसके बाद वहां से घूम कर शंकर तिराहा और शिवा जी मुख्य चौक होते हुए नवनिर्मित मन्दिर परिसर पर जा कर समाप्त हुई शोभा यात्रा के दौरान मां शीतला की प्रतिमा को नगर के सभी मंदिरों का दर्शन कराया गया। इस अवसर पर मनोनीत सभासद सुजीत जायसवाल आंसू,अमन जायसवाल गोविंदा निषाद, ममता बिंद, कुसुम बिंद, रेखा बिंद, शनि सोनी आदि रहें।।
