लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर पंचायत में शासन द्वारा मनोनीत सदस्यों को उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा ने बुधवार को नगर पंचायत के सभागार में पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया।नगर पंचायत कटघर लालगंज में प्रदेश सरकार द्वारा अनिल राज गुप्ता, कृष्ण कुमार मोदनवाल व जितेंद्र सोनकर रोमी को सदस्य पद हेतु नामित किया गया था। बुधवार को नगर पंचायत सभागार में शपथ समारोह का आयोजन कर तीनों नामित सदस्यों को उपजिलाधिकारी द्वारा शपथ दिलाया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमिला यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उपसभापति उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ ऋषि कांत राय, दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, सुनील सिंह डब्बू, संजय जायसवाल, रजनीश जायसवाल सहित सभी सदस्य गण, कर्मचारी गण व अन्य लोग उपस्थित थे
