फूलपुर।नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया।कस्बा में होली का एक अलग ही रंग देखने को मिला। सभी अपनी धुन में मस्त दिखे। कोई भांग के नशे में झूमता दिखाई दिया तो कोई रंग अबीर से इतना सराबोर हुआ कि चेहरा पहचाने में घर वालों को भी दिक्कत हुई।नगर में देर रात तक रिश्तेदारों व शुभचिंतकों को बधाइयां देने का दौर चलता रहा।कई स्थानों पर युवाओं की टोली ने कपड़ा फाड़ और कीचड़ वाली होली खेली और सभी को रंग दिया।कोतवाल सच्चिदानंद ने उपनिरीक्षकों की टीम बनाकर क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए निर्देशित किया गया था।रोडवेज पर व्यापार मंडल की तरफ से मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इसमें कई टीम के लोगो ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम कृष्ण की भूमिका निभाते हुए एक दूसरे के कंधे पर चढ़कर मटका फोड़ने का प्रयास किया।तीसरे प्रयास के बाद ग्राम कनेरी लच्छू का पूरा लालमन यादव की टीम मटका फोड़ा जिन्हें सभी लोगों के सहयोग से प्राप्त 21000/रुपए की धनराशि व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल द्वारा देकर पुरस्कृत किया गया।उधर श्री हनुमान दल अखाड़ा की ओर से जुलूस निकाला गया जिसमें कलाकार हैरत अंग्रेज करतब दिखाते हुए चल रह रहे थे।श्री हनुमान दल अखाड़ा के संयोजक चंचल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कस्बा में पिछले चालीस वर्षों से कलाकारों द्वारा हैरत अंगेज कला का प्रदर्शन करने का सिलसिला चल रहा है। इस अवसर अजय जयसवाल, चन्दन गुप्ता,संतोष जयसवाल अनिल मोदनवाल,रमेश,आदेश यादव सहित हजारों लोग मौजूद थे।
