
आजमगढ़ । कांग्रेस द्वारा लगाये गये वोट चोरी के आरोप पर भाजपा नेता ओंकार पाण्डेय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बूथ स्तर की तो बात ही छोड़ दें, न्याय पंचायत और ब्लाक स्तर तक भी संगठन नहीं है। यदि कहीं संगठन है, भी तो वह केवल कागजों तक सीमित है। कागजी संगठन से चुनाव नहीं जीते जाते। भाजपा नेता ओंकार पाण्डेय ने आगे कहा कि कांग्रेस को वोट चोरी जैसे मनगढंत आधारहीन आरोप लगाने से बचना चाहिये। ऐसे मनगढंत आरोप यह दर्शाते हैं, कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है, और जनता को गुमराह कर अपना राजनैतिक अस्तित्व बचाने का प्रयास कर रही है। इस तरह के अनर्गल आरोप लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता पर सीधा हमला हैं। भाजपा नेता ने कहा चुनाव जीतने के लिए जनता से सीधा संवाद, सतत सेवा भाव और जमीन पर मजबूत संगठन की आवश्यकता होती है जो सिर्फ भाजपा के पास है। भाजपा हमेशा अपने संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के दम पर चुनाव जीतती आई है भाजपा ने देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल कायम किया है। देश की जनता कांग्रेस के इस तरह के नाटक को अच्छी तरह समझती है और आने वाले चुनावों में भाजपा को एक बार फिर प्रचंड बहुमत दिलाकर इसका जवाब देगी ।