
आजमगढ़ । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि उ0प्र0 शासन द्वारा आजमगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों के क्रिटिकल गैप्स की पूर्ति हेतु क्रमशः रू0 160 लाख (रू० एक करोड़ साठ लाख मात्र) एवं रू0 40 लाख (रू० चालीस लाख मात्र) से पूँजीगत विकास कार्यों हेतु धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि जिसके सापेक्ष दिए गए निर्देश के क्रम में वर्ष 2025-26 के लिए अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, आजमगढ़ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र हेतु 18 परियोजनाओं हेतु आगणन उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० तरवां में सड़क से विद्यालय में प्रवेश हेतु इन्टरलाकिंग कार्य और पानी निकास हेतु नाली का निर्माण कार्य (वि०ख० तरवां ) हेतु रू0 880000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० पल्हनी में पटिया सहित नाली निर्माण कार्य (वि०ख० पल्हनी) हेतु रू0 408000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० महराजगंज में नाली निर्माण कार्य (वि०ख० महराजगंज) हेतु रू0 596000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० जहानागंज मुख्य गेट से विद्यालय तक इण्टरलाकिंग कार्य, पानी निकासी हेतु पटिया सहित नाली निर्माण कार्य (वि०ख० जहानागंज) हेतु रू0 470000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० हरैया में जल निकासी के व्यवस्था हेतु नवीन नाली निर्माण एवं मेन रोड से मुख्य भवन तक इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य (वि०ख० हरैया) हेतु रू0 528000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० बिलरियागंज में कैम्पस में आवागमन हेतु इण्टरलाकिंग एवं नवीन फर्श का निर्माण कार्य (वि०ख० बिलरियागंज) हेतु रू0 639000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० अतरौलिया में कम्प्युटर कक्ष का निर्माण और परिसर में एक हाईमास्ट लाईट की स्थापना (वि०ख० अतरौलिया) कार्य हेतु रू0 975000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० पल्हना में नवीन फर्श एवं जल निकासी हेतु नाली निर्माण कार्य (वि०ख० पल्हना) हेतु रू0 474000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० अहिरौला में पटिया सहित नाली निर्माण कार्य (वि०ख० अहिरौला) हेतु रू0 372000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० लालगंज में हाईमास्ट लाईट की स्थापना का कार्य 12.50 मी० (वि०ख० लालगंज) हेतु 516000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० मेंहनगर में नाली/मल्टीपरपज हैण्डवास एवं प्रांगण में आवागमन हेतु इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य (वि०ख० मेंहनगर) हेतु रू0 773000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० ठेकमा में प्रांगण में जल निकासी हेतु नाली निर्माण कार्य (वि०ख० ठेकमा) हेतु रू0 947000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० मुहम्मदपुर में प्रांगण में हाईमास्ट लाईट एवं मल्टीपरपज हैण्डवास का निर्माण कार्य (वि०ख० मुहम्मदपुर) हेतु रू0 528000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० रानी की सराय के प्रांगण में आवागमन हेतु इण्टरलाकिंग कार्य एवं जल निकासी हेतु नाली निर्माण कार्य (वि०ख० रानी की सराय) हेतु रू0 532000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० सठियांव में इण्टरलाकिंग, हाईमास्ट लाइट एवं खुली नाली का ढक्कन निर्माण (वि०ख० सठियांव) हेतु रू0 995000, जनपद आजमगढ़ के के०जी०बी०वी० कोयलसा में मुख्य गेट से विद्यालय भवन तक इण्टरलाकिंग कार्य और प्रांगण में हाईमास्ट लाईट की स्थापना (वि०ख० कोयलसा) हेतु रू0 997000, ग्राम चन्देवरा ब्लाक लालगंज में श्रीराम पलट गुप्ता के खेत के पास चौराहे पर हाईमास्ट लाईट 12.50 मी0 की स्थापना (वि०ख० लालगंज) हेतु रू0 516000 एवं जनपद आजमगढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य हेतु रू0 4854000 स्वीकृत किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की एक परियोजना हेतु अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, आजमगढ़ को कुल आकलित लागत रू0 111.46 लाख (रूपये एक करोड़ ग्यारह लाख छियालीस हजार मात्र) की एकमुश्त धनराशि क्रिटिकल गैप्स विकास योजनान्तर्गत इस प्रतिबन्ध एवं शर्तों के साथ स्वीकृति प्रदान की जाती है कि 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने के उपरान्त कार्य की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के साथ उपभोग प्रमाण पत्र, उपयोगिता प्रमाण पत्र, कराये गये कार्य के गुणवत्तापूर्ण होने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति की जांच आख्या, माप पुस्तिका की छाया प्रति तथा कार्य स्थल के कलर्ड फोटोग्राफ्स के साथ जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने के पश्चात जिलाधिकारी के अनुमोदनोपरान्त ही अवशेष 50 प्रतिशत धनराशि का उपभोग किया जायेगा। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा नामित कार्यदायी संस्था अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, आजमगढ़ को उक्त ग्रामीण क्षेत्र के कार्य के निर्माण हेतु कुल धनराशि रू0 111.46 लाख (रूपये एक करोड़ ग्यारह लाख छियालीस हजार मात्र) को अवमुक्त किये जाने के उपरान्त ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी धनराशि अवशेष नहीं रह जायेगी एवं शहरी क्षेत्र में रू0 40 लाख की धनराशि अवशेष रह जायेगी।