
(फूलपुर) आजमगढ । कैफ़ी आज़मी के पैतृक गांव मेजवां में बृहस्पतिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिंद के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर व भारतीय सेना के शौर्य एवं सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा गांव के हनुमान गढ़ी मंदिर के पास से रवाना हुई। जो कैफ़ी आज़मी रोड,मेजवां तिराहा,कैफ़ी आज़मी इंटर कालेज, जूनियर हाई स्कूल, जच्चा बच्चा केंद्र होते हुए पुनः मंदिर के पास पहुंची। जहां लोगो इसका भव्य स्वागत किया।इस दौरान उत्साहित लोगो ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर रत्नेश बिंद ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब दिया है।हमारी सेनाओं ने वो कर दिखाया जो दुश्मन ने कभी सोचा भी नहीं था।दुश्मन के घर में घुसकर आतंकवाद व आतंकियों पर सीधा वार किया है।दुनिया को भारतीय सेना के शौर्य के पराक्रम को दिखाया है कि दुश्मन को मुहंतोड़ जवाब कैसे दे सकते है।यह भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई है।तिरंगा यात्रा के साथ पंकज पांडेय,दुर्गेश अग्रहरि, नागेंद्र यादव,गुलज़ार शेख, सिकंदर प्रसाद,राजू प्रजापति, अरविंद कुमार,पंकज पाण्डे, दीपक राय,विमलेश कुमार आदि लोग चल रहे थे।