
माहुल(आजमगढ़)। बुधवार को अतरौलिया विधानसभा के अहरौला मण्डल के सेक्टर सकरकोला ग्रामसभा सिपाह मौर्या बस्ती मे मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष अहरौला श्री अर्पित मौर्या द्वारा वहां उपस्थित आम जनमानस को सम्बोधित किया गया एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। विशेष आभार अजय सिंह, प्रांजल शुक्ला, बूथ अध्यक्ष सिपाह सुरेश मौर्य का रहा। जिसमें जिला कार्यसमिति सदस्य बिरजानंद तिवारी, अमन अग्रहरि, विवेक सोनकर,राजन चौहान, रामउग्रह, शिव आशीष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।