
अतरौलिया आजमगढ़ भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद प्रांशु दत्त द्विवेदी के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लालगंज पुष्कर मिश्र ने मरीजों में फल वितरण का कार्यक्रम किया, जिसके क्रम में स्थानीय राजा जय लाल सिंह सौ सैया संयुक्त अस्पताल में पहुंच कर भर्ती हुए मरीजों को फल का वितरण किया और उनका हाल-चाल जाना ।इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीजों को फल का वितरण किया गया। गर्मी के मौसम में फल का वितरण कर मरीजो को राहत पहुँचाने का कार्य किया गया जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की। इसी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु व निरोगी रहने की लोगो द्वारा कामना की गयी।