
माहुल(आजमगढ़)। शनिवार को देर शाम अतरौलिया विधानसभा के भाजपा के शक्तिकेंद्र संयोजक के प्रस्ताव पर प्रस्तावित विधान मंडल क्षेत्र में विकास निधि से विकास खंड अहरौला के ग्राम पंचायत मेंहियापर ग्राम, पंचायत आरूषा, ग्राम विशुनपुर, ग्राम सकरकोला, ग्राम पंचायत बरईपुर सीसी रोड का शिलान्यास भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक और मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा कि जितने भी शक्ति केन्द्र बाकी रह गए हैं उन सभी को कार्यकर्ता सम्मान के लिए सौ-सौ मीटर सी सी रोड दिया जाएगा। इस अवसर पर सर्वेश तिवारी विवेक सोनकर अमन अग्रहरि अमित श्रीवास्तव रामनयन सिंह लालबहादुर शुक्ला योगेन्द्र सिंह सुंदर मौर्य बिरजानंद तिवारी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।।