
फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर तहसील क्षेत्र के शाहरजा गांव निवासी हिंदुस्तान के मशहूर शायर अहलेबैत जफर आज़मी की पत्नी सैयदा शाहीन फातिमा का शुक्रवार को मुंबई में इंतकाल हो गया।वे दो माह से बीमार चल रही थी।उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था।उनके शव को एम्बुलेंस द्वारा मुंबई से उनके पैतृक गांव शाहरजा लाया गया जहां शनिवार को देर रात उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।उनके नमाजे जनाजा में हजारों की संख्या में लोग शरीक थे।उनकी पत्नी सैयदा शाहीन शायर जफर आज़मी को बुलंदियों तक पहुंचाने में काफी योगदान रहा।