
माहुल आजमगढ़।क्षेत्र के मक्खापुर गाँव स्थित विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर के आवास पर पहुंचे अहरौला के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का शनिवार को जोरदार स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद कर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया। अर्पित ने रामसूरत राजभर को पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। अर्पित मौर्य 2014 से भाजपा में मंडल और जिले के महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पिछड़ा समाज में अलग पहचान बनाया है। इसी योग्यता के कारण उन्हें अहरौला मंडल का भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर सर्वेश तिवारी, विवेक सोनकर,अमित श्रीवास्तव,प्रशांत उपाध्याय आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।