
आजमगढ़: बगहीडाड़ गांव निवासी भाजपा नेता स्व. राजकुमार सिंह के स्मृतिशेष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुरषोत्तमपुर बाजार में कंबल और स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णपाल थें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर मुसाफिर सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने स्व. राजकुमार सिंह जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और फूल चढ़ाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की इसके बाद स्व. राजकुमार सिंह जी के पुत्र और रम्भा जनार्दन फाउंडेशन के सह-संस्थापक रविन्द्र पाल सिंह “राहुल” और भाजपा नेता जगतपाल सिंह ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को माला और पटका पहनाकर व शाल ओढ़ाकर और मोमेंटम देकर स्वागत किया। इसके अलावा मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णपाल जी ने स्व. राजकुमार सिंह जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “जिस प्रकार बादल कभी सूरज के तेज को छुपा नहीं सकते, वैसे ही स्व. राजकुमार सिंह के कृतित्व को छुपाया नहीं जा सकता है। वो निडरतापूर्वक हर समय गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थें।” मंत्री यशवंत सिंह जी ने राजकुमार सिंह जी को याद करते हुए कहा कि “वो मेरे परिवार के सदस्य थें। उनके देहांत के समय मैं आया था और मुझे याद है कि पूरे क्षेत्र की जनता की सहानुभूति उनके परिवार के साथ थी। रविन्द्र पाल सिंह ईश्वर और अपने पिता के आशीर्वाद से अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके के सपनो को पूरा कर रहे हैं।” इसके बाद मंत्री जी और जिलाध्यक्ष के हाथों जरूरतमंदों को कंबल और स्कूली बच्चों को बैग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संंचालन अभय नााथ तिवारी ने किया। कार्यक्रम में स्व राजकुमार सिंह के बड़े भाई सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर मुसाफिर सिंह, शिव प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, जनार्दन सिंह, व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह, बिलरियागंज ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव, भाजपा नेता पंकज सिंह, भाजपा नेता जगतपाल सिंह भाजपा नेता अखिलेश सिंह, वेदांता स्कूल के निदेशक शिवगोविंद सिंह, रम्भा जनार्दन फाउंडेशन के संस्थापक भूपेन्द्र सिंह, भाजपा नेता प्रमोद सिंह, भाजपा नेता मनोज यादव, फिल्म निर्माता और सलाहकार रघुवेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान मनोज सिंह, प्रधान अजीत यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अब्दुल दिलशाद, महताब अहमद, परवेज अहमद, संदीप सिंह व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थें।