
रौनापार आजमगढ़ हरैया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय उर्दिहा में ब्लक स्तरीय बेसिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी राम सकल सिंह पटेल व ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। बच्चों ने परेड व मसाल दौड़ के साथ प्रतियोगिता शुरू की। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राम सकल सिंह पटेल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे जाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। मलखम्भ में कंपोजिट विद्यालय आराजी देवारा करखिया के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी बालक वर्ग कंपोजिट विद्यालय आराजी देवारा करखिया प्रथम व खेतापुर द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका में आराजी देवारा करखिया प्रथम व गंगापुर द्वितीय स्थान पर रहा। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार राय, चंद्रिका सिंह पटेल,आलोक राय, महातम यादव ,हवलदार यादव, रविशंकर ,कन्त किशोर दुबे, आदि लोग उपस्थित रहे।