
ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना।
रौनापार आजमगढ़ हरैया शिक्षा क्षेत्र से एक्स्पोज़र विजिट 2024 25 के अंतर्गतआजदिन शनिवार को सुबह 10:00 बजे परिषदीय विद्यालय के बच्चे शैक्षिक भ्रमण पर गए।ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सर्वप्रथम बच्चे हथकरघा उद्योग मुबारकपुर के बारे में जानकारी प्राप्त किये। फिर साठियाव चीनी मिल जाकर बच्चों ने इंजीनियर और डायरेक्टर के देखरेख में चीनी मिल का भ्रमण किया गन्ना से कैसे चीनी बनती है उसके बारे में जानकारी प्राप्त किये। चीनी मिल से विद्युत कैसे बनती है उसके बारे में जानकारी प्राप्त किए।
शिक्षक आलोक राय ने बताया कि क्विज प्रतियोगी परीक्षा में हरैया विकासखंड के100 बच्चों ने प्रतिभाग किया था।उन्ही बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया है। इससे बच्चों को शैक्षिक जानकारी प्राप्त होती है इस अवसर पर महातम यादव,आलोक राय, जयशंकर सिंह, मनोज यादव, वीरेंद्र शर्मा,मुरलीधर पांडेय आदि शिक्षक रहे।