
लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय दो दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार को समाप्त हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य अतिथि अवध नारायण मिश्र (अध्यक्ष जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत)ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन से प्रारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र पांडेय ने आए हुए अतिथियों का परिचय करवाया एवं उन्हें तिलक , बैज लगाकर, अंग वस्त्र, श्रीफल देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में रामनाथ गुप्त( मंत्री शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत), रामकुमार यादव (आचार्य जीरा बस्ती बलिया), धनंजय पांडेय (प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर नगर पालिका आजमगढ़), डॉ विजय बहादुर सिंह (आचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज आजमगढ़), प्रियंका सिंह( प्रधानाचार्या सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग बस्ती) उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम कन्हैया चौबे (संभाग निरीक्षक बलिया संभाग) की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉ विजय बहादुर सिंह जी ने किया। प्रशिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 , 21वीं सदी के शिक्षण कौशल, शैक्षिक तकनीकी, पाठ योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रेमचंद दुबे प्रधानाचार्य (सरस्वती विद्या मंदिर फुलवरिया )ने आभार व्यापित किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए हुए आचार्य आचार्या धर्मराज गुप्त (कोषाध्यक्ष)लाल बहादुर सिंह संजय पाठक विजय यादव शेषमणि मिश्रा राम नगीना सिंह रामनरेश यादव वीरेंद्र यादव राकेश सरोज विपुल वर्मा ऋषिकेश तिवारी भृगुनाथ दीक्षित गिरधारी लाल आनंद कुमार शरद दीक्षित उमाकांत विवेक उपाध्याय दीक्षित अवधेश तिवारी अंजू मौर्य अनामिका सिंह सेजल मिश्रा तथा विद्यालय के कर्मचारीगण आदि लोगों उपस्थित रहे।