
उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे प्रोफेसर किरन पाल सिंह का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, प्रोफेसर किरन पाल सिंह चौधरी चरण सिंह के परम शिष्य थे, पूर्व मंत्री प्रोफेसर किरन पाल सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था, आज सुबह करीब 10:00 बजे मेरठ के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली, प्रोफेसर किरन पाल सिंह 1980 में पहली बार जनता दल (एस) से विधायक चुने गए थे मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में प्रोफेसर किरन पाल सिंह बेसिक शिक्षा मंत्री रहे, वर्तमान समय में वह राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव थे, उनके निधन की सूचना पर समर्थकों और आमजन में शोक की लहर दौड़ गई, उनके निधन पर सभी राजनैतिक दलों के नेताओं व्यापारियों जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया, उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके डीम रोड स्थित आवास पर लोग शोक व्यक्त करने पहुंचने लगे, पूर्व मंत्री प्रोफेसर किरन पाल सिंह का पार्थिव शरीर बुलंदशहर लाया जाएगा उसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।