
आजमगढ़ मानवाधिकार संरक्षण संगठन की बैठक 8 सितंबर मंगलवार को बद्दोपुर में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित दुबे मुख्य अतिथि थे । बैठक में पूर्वांचल के समस्त पदाधिकारी, जिला प्रभारी उपस्थित रहे। जिसमें संगठन से जुड़े मुद्दों पर वक्ताओं ने चर्चा की। आजमगढ़ मानवाधिकार संरक्षण संगठन के जिला प्रभारी कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा किसी के ऊपर जुल्म अत्याचार होता है तो हमारा संगठन न्याय दिलाने का काम करेगा इसके लिए हमें जितने भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी हमारा संगठन पूरे दम के साथ न्याय दिलायेगा। इसके लिए हमारा संगठन दिन-रात गरीबों दलितों पिछड़ों शोषित के लिए हमेशा हमेशा तैयार रहेगा। मानवाधिकार संरक्षण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित दुबे ने कहां हमारा संगठन देश प्रदेश के प्रत्येक जिलों में अपना दायित्व जिम्मेदारी पूर्वक अपना कार्य कर रहे हैं संगठन को जो भी शिकायत मिलती है संगठन हमेशा पिछड़ों दलितों गरीबों के ऊपर जुल्म अत्याचार हो रहा है, मानवाधिकार संरक्षण संगठन जो हमेशा अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित दुबे ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा सभी गरीबों को उनके अधिकार उनकी योजनाओं का हकको दिलाने का कार्य करें जहां कोई भी बाधा आती है तो संगठन के माध्यम से कार्रवाई की जाए और उसके बाद कोई लापरवाही होती है तो पूरा प्रदेश के समस्त पदाधिकारी एकत्रित होकर समस्या का निदान कराये जाए। अगर जरूरत पड़ी तो जिले से लेकर दिल्ली तक गरीबों की आवाज को हम बुलंद करेंगे बैठक में प्रमुख रूप से पूर्वांचल प्रभारी विजय शंकर मिश्रा संतोष यादव राष्ट्रीय सचिव कृष्ण मुरारी सिंह जिला प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट महामंत्री संजय सिंह सचिव अश्वनी उपाध्याय पंकज उपाध्याय गुलाब चौहान अभय सिंह संजीव तिवारी ऋषि सिंह संदीप सिंह बबलू सिंह गुर्जर बबलू सिंह बड्डूपुर फेकू सिंह सुरेश उपाध्याय जन्मेजय पाठक (साहित्यकार) सतीश मिश्रा सहित जिले के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।