
लालगंज (आजमगढ़ ) भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के एक मैरेज हाल में सोमवार को जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर शोक संवेदना व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ योगेंद्र राय के चित्र पर जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि योगेंद्र राय एक बहादुर कार्यकर्ता थे। पार्टी के सभी कार्य क्रमों को वह गम्भीरता से लेते थे।वह गरीबों की लड़ाई सदैव बहादुरी से लड़ते थे। गरीबों को न्याय दिलाना ही उनके जीवन का उद्देश्य था। पार्टी ने उन्हें सदस्यता अभियान का प्रमुख बनाया था।उनके जाने से एक अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषि कांत राय ने कहा कि आदमी की जीवन यात्रा एक मुसाफिर की तरह होती है। इस संसार में आना-जाना लगा रहता है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने अच्छे कार्यों से अपनी एक विशिष्ट छाप छोड़कर जाते हैं। योगेंद्र राय ऐसे ही कार्यकर्ता थे जो अपनी विशिष्ट पहचान छोड़ कर गए हैं। पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ,रामनयन सिंह,आदित्य राय आदि ने कहा कि योगेंद्र राय कर्म योद्धा थे ।गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाले संघर्ष शील नेता थे ।उनके असामयिक निधन से भाजपा कार्यकर्ता अत्यंत मर्माहत हैं।कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई ।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामनयन सिंह , दी बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदित्य नारायण राय, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा,हरीश तिवारी, अशोक कुमार सिंह तिलखरा,चन्द्रू सरोज , अनुराग सिंह उर्फ सोनू सिंह,चंदेश्वर राय, संचिता श्री चौहान,अजय यादव, राजेश सिंह, रजनीकांत त्रिपाठी, बृजेशराय, उमाकांत तिवारी, विक्रांत सिंह, हरी यादव, प्रसिद्ध नारायण सिंह, उमेश सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह,अनिल राज गुप्त, विकास राय, अंजनी सिंह ,कृष्ण कुमार मोदनवाल ,शिवेंद्र राय आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आदर्श राय ने किया।