माहुल(आजमगढ़)! स्थानीय बाजार में गुरुवार को थानाध्यक्ष अहरौला राम किशोर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने ठेला खोमचा हटवाते हुए रूटमार्च किया।जिससे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में माहुल पुलिस चौकी से पुलिस बल रूटमार्च करते हुए पवई मोड तिराहे तक गया उसके बाद बाजार में सड़को और पटरियों पर ठेला खोमचा दुकानदारों को हटवाते हुए खान चौक तक गया। उसके बाद पुलिस सोमवारी बाजार और शुक्रबाजार होते हुए कुरैशी चौक तक गई। थानाध्यक्ष ने लोगो को चेतावनी देते हुए कहा कि त्यौहार का समय है किसी भी दशा में सड़क पर यातायात में व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह,रमाकांत शुक्ला,आशुतोष तिवारी,विकास सिंह,सुरेन्द्र निषाद वरुण निषाद,संदीप विश्वकर्मा,बन्दना आदि रहे।
