माहुल(आजमगढ़) नवरात्रि में शांति और सौहार्द्य का संदेश देने के लिए सोमवार देर शाम क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर विजय सिंह गौर के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। पुलिस ने इस दौरान ठेला खोमचा और दुकानदारों को सड़क की पटरियों को खाली रखने के लिए हिदायत दिया। पुलिस का यह रूटमार्च पुलिस चौकी से निकलकर कुरैशी चौक तक गया और वहां से घूम कर शुक्र और सोमवारी बाजार में घूमकर खान चौक पहुंचा। फिर शिवाजी चौक होते हुए पवई मोड तिराहे पर जा कर समाप्त हुआ। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर विजय सिंह गौर ने कहा कि दुर्गापूजा और दशहरा में शांति के लिए पुलिस कटिबद्ध है। जो भी शरारती तत्व है उनकी सूची बन रही जल्दी ही उनपर विधिक कार्यवाही होगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अहरौला राम किशोर शर्मा, थानाध्यक्ष अतरौलिया अश्विनी दुबे, चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल, वरुण निषाद, संदीप विश्वकर्मा, बंदना, अनामिका कुशवाहा आदि रहे।
