लालगंज (आजमगढ़) विधानसभा लालगंज के ठेकमा बाजार मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर बुधवार को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रोड मार्च विधायक बेचई सरोज व विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव के नेतृत्व मे निकाला गया । रोडमार्च में सभी सेक्टर प्रभारी संगठन के साथी हाथ मे तख्ती लेकर ज्ञानेश हटाओ संविधान बचाओ ,वोट चोर गद्दी छोड़, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो आदि नारे लगाते हुए पूरे बाजार मे मार्च किया।रोडमार्च में अरविन्द सरोज ,गोविन्दा गौतम ,गणेश मौर्य ,श्री राम सरोज मुन्ना, नवनीत यादव, मनीष सिंह, डॉक्टर कमालुद्दीन खान ,लल्लन यादव, कृष्ण कुमार यादव, चन्दन सिंह, समीर अहमद, अशोक प्रजापति, जय सिंह चौहान ,अनुपम कन्नौजिया, अमरजीत यादव ,साहबलाल यादव ,नूर आलम सहित तमाम कार्यकरता उपस्थित थे
